बिलासपुर।- जिला बिलासपुर के अंतर्गत ब्लॉक के सरपंच संघ की मंगलवार को जिला मुख्यालय में बैठक आहूत की हुई। इसमें सर्वसम्मति से नये जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया। बैठक में मस्तूरी, तखतपुर, कोटा, बिल्हा, ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से तखतपुर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय को जिला सरपंच संघ का जिलाअध्यक्ष चुना गया। बैठक में सरपंच द्वारा नव- नियुक्त जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नव- नियुक्त जिलाध्यक्ष आदित्य उपाध्याय ने कहा कि बिलासपुर जिले के सरपंचों ने उनको जो नई जिम्मेदारी दी है। वे उसको सबको साथ लेकर सबके सहयोग से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरपंचों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के समाधान को लेकर राज्य स्तर पर भी प्रयास किया जाएगा। उनके मुताबिक प्रशासनिक अधिकारियों आम जनता के बीच की कड़ी बनकर ग्रामीण क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना ही सरपंच संघ का प्रयास रहेगा। इस दौरान सरपंच संघ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें जिला उपाध्यक्ष पद के लिए मनोहर लाल धुव्र, जिला सचिव धनंजय सिंह ठाकुर, जिला सह- सचिव भारत सिंह खांडेकर को चुना गया। इस मौके पर परमेश्वर मिरी, उपाध्यक्ष कोटा सरपंच संघ, राजेश नेताम सरपंच ग्राम पंचायत लिटिया, भूपेंद्र सिंह जगत, सरपंच ग्राम पंचायत पटैता, मनीष कौशिक, प्रदीप श्रीवास, सहित बड़ी संख्या में मस्तूरी, तखतपुर, कोटा, बिल्हा, ब्लॉक के सरपंच उपस्थित थे।