महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बिहार के रहने वाले एक किसान को ट्रैक्टर उपहार में दिया है। दरअसल, गया जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने 3 किलोमीटर लंबी एक नहर अकेले खोद कर नया कारनामा किया। जिसमें उन्हें पूरे 30 साल का समय लगा। नहर को उन्होंने अपने खेत को सींचने के लिए खोदा है, जिससे इंप्रेस होकर आनंद ने उन्हें भेट में ट्रैक्टर देने का ऐलान किया है।
बता दें, लौंगी भुईंयां ने जहां यह नहर खोदी है, उस क्षेत्र में 5 किलोमीटर तक सिर्फ जंगल ही था। जंगल को हटाकर 3 किलोमीटर की नहर को खोदने में इन्हें 30 साल का समय लगा। गया जिले के महिंद्रा डीलर विश्वकर्मा ने कहा कि, “एक यूजर ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि लौंगी भुईंयां ने यह नहर 30 साल में अकेले खोदी है, और उन्हें बस एक ट्रैक्टर चाहिए। जिससे उन्हें काफी मदद मिलेगी। जिसके बाद मौजूदा डीलर पर ट्रैक्टर देने को लेकर मेल आया।”
उनको ट्रैक्टर देना मेरा सौभाग्य होगा। As you know, I had tweeted that I think his canal is as impressive a monument as the Taj or the Pyramids. We at @MahindraRise would consider it an honour to have him use our tractor. How can our team reach him @rohinverma2410 ? https://t.co/tnGC5c4j8b
— anand mahindra (@anandmahindra) September 19, 2020
आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर लौंगी भुईंयां के काम की काफी सराहा की और उन्हें एक ट्रैक्टर देने की घोषणा कर डाली। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट पर लिखा, कि इन्हें ट्रैक्टर देना मेरा सौभाग्य होगा। हम @MahindraRise का इसे सम्मान मानते हैं और उन्हें ट्रैक्टर भेंट करना चाहते हैं। उन तक पहुंचने का रास्ता बताएं। वहीं ट्रैक्टर को पाकर लौंगी भुईंयां और ट्वीट करने वाले यूजर काफी खुश हैं।
You & your team are simply the best @hsikka1 Can’t believe I proposed gifting Laungi Bhuiyan—Bihar’s ‘CanalMan”—a tractor only yesterday morning & by late yesterday evening you had delivered it to him! Well done, & my gratitude to our dealer partner as well. pic.twitter.com/EFCBsrgPq2
— anand mahindra (@anandmahindra) September 20, 2020