रायपुर । छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का चुनाव आज हुआ है। इस चुनाव में अध्यक्ष से लेकर सदस्यों की सूचि जारी कर दी गई है। चुनाव में सहीराम जाखड़ छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष बन गए हैं। सहीराम जाखड़ को 52 वोट मिले हैं। सहीराम जाखड़ वर्तमान में स्विमिंग संघ के सचिव हैं। यह चुनाव रायपुर के होटल ग्रांड इम्पीरिया(वी.आई.पी रोड) में हुआ हैं। वहीं एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट अनवर ढेबर सहित अन्य सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक की निगरानी में मतों की गिनती हुई। जाखड़ को 52 वोट और फिरोज अंसारी को 08 वोट मिले।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। पहली बार, सहयोगी उपाध्यक्षों को सूची में जोड़ा गया है। वे हैं अटल श्रीवास्तव, अनवर ढेबर, अरुण सिंघानिया, ठाकुर अजय सिंह और प्रिंस भाटिया का भी नाम शामिल है।
ओलंपिक संघ के निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
अध्यक्ष : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
उपाध्यक्ष :
- देवेंद्र यादव
- विनोद चंद्राकर
- विजय अग्रवाल
- बसीर अहमद खान
- गजराज पगारिया
- डॉ. ए. फरिश्ता
- अखिल धगत
- शरद शुक्ला
- जी.एस भांवरा
- कैलाश मुरारका
महासचिव : गुरुचरण सिंह होरा
सहसचिव :
- डॉ. विष्णु श्रीवास्तव
- अरुण कुमार द्विवेदी
- अभिजीत मिश्रा
- विजय अग्रवाल
- एन.आर पराशर
- मनीष श्रीवास्तव
कोषाध्यक्ष : साही राम जाखड़
सदस्य :
- कलजीत अरोरा
- डॉ. आलोक दुबे
- ठाकुर आनंद मोहन सिंह
- पीयूष भाटिया
- आर.के. श्रीवास्तव
- अनिल पुसदकर
- वीआर चिन्नावर
- अयाज अहमद खान
- जगन्नाथ यादव
- जावेद अहमद खान
- राजेश जंघेल
- शिव प्रसाद कापसे
एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट पद : अटल श्रीवास्तव (सीओए, बिलासपुर), अनवर ढेबर (फेंसिंग), अरुण सिंघानिया (हैंडबॉल), ठाकुर अजय सिंह (लॉन बॉलिंग), प्रिंस भाटिया (लुग) के नाम हैं।
विशेष आमंत्रित सदस्य : विधायक कुलदीप जुनेजा, आईएएस सोनमणि बोरा, आईपीएस संजय पिल्लई, आईपीएस आरिफ शेख, गिरीश देवांगन, हिमांशु द्विवेदी, सलमान रिजवी, फैजल रिजवी, राजीव जैन, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार गोयल, गिरीश अग्रवाल, अवतार जुनेजा।
Comments 1